मैनपुरी 23 नवम्बर, 2026- जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने की मतदाता पंजीकरण एवं इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के गठन की समीक्षा करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय पॉलीटेक्निक, आई.टी.आई., प्राचार्य डायट, प्राचार्य राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को आदेशित करते हुए कहा कि शुक्रवार तक प्रत्येक विद्यालय में निर्वाचक साक्षरता क्लब का गठन कर सूचना निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जनपद में संचालित 120 महाविद्यालयों, 28 फार्मेसी कॉलेज, 21 आई.टी.आई., 03 पॉलिटेक्निक तथा 01 इंजीनियरिंग कॉलेज के अतिरिक्त 476 इंटर कॉलेज, 1000 जूनियर हाई स्कूल तथा 72 डी.एल.एड., बी.टी.सी. संस्थानों में अनिवार्य रूप से इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन कर उनकी सूची ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड की जाए, वर्तमान में 656 माध्यमिक एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के सापेक्ष मात्र 185 संस्थानों में ही क्लब गठन की सूचना उपलब्ध कराने जाने पर जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि शुक्रवार तक शेष सभी 659 संस्थानों में ई.एल.सी. का गठन पूर्ण कराएं, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी 1000 जूनियर हाई स्कूलों, डायट प्राचार्य 72 डी.एल.एड. संस्थानों, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी 28 फार्मेसी कॉलेजों, 24 पॉलिटेक्निक, आई.टी.आई. संस्थानों में शुक्रवार तक गठन कराना सुनिश्चित करें। श्री त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन पात्र छात्रों का मतदाता पहचान पत्र नहीं बना है, उनका तत्काल ऑनलाइन फॉर्म-6 भरवाकर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि जो विद्यालय स्वयं ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण करने में असमर्थ हैं, उनसे ऑफलाइन डेटा मंगाकर कार्यालय स्तर पर अतिरिक्त कंप्यूटर ऑपरेटर लगाकर फीडिंग कराई जाए। उन्होने युवा कल्याण विभाग को जनपद के सभी युवक, महिला मंगल दलों के सदस्यों और उनके परिवार के पात्र सदस्यों का भी मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित कर निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए साथ ही मेरा युवा भारत के समन्वयक की बैठक में अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्हें भी इस अभियान में सक्रिय रूप से जोड़ने हेतु निर्देशित किया। छात्र-छात्राओं के मतदाता पंजीकरण की समीक्षा करते हुए उन्होने कहा कि केवल सूची तैयार कर लेना पर्याप्त नहीं है बल्कि धरातल पर परिणाम दिखना चाहिए, बैठक में आई.टी.आई. संस्थानों में पंजीकृत 6363 छात्रों तथा यू-डायस पोर्टल के अनुसार इंटर कॉलेजों में अध्ययनरत् 18 से 24 आयु वर्ग के 8,226 युवाओं का डेटा प्रस्तुत किया गया, जिस पर उन्होनेे स्पष्ट किया कि प्रारूप पर संस्थान के नाम के साथ क्रम संख्या, छात्र का नाम, पिता का नाम, पता, तहसील, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, मतदाता पहचान पत्र संख्या अथवा नए आवेदन की स्थिति में ऑनलाइन फॉर्म-6 की पंजीकरण संख्या अंकित करना अनिवार्य होगा। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान पाया कि जनपद में चिन्हित 13 हजार 824 दिव्यांगों के सापेक्ष जनपद की मतदाता सूची में 12012 दिव्यांगजनों के नाम ही शामिल हैं, अभी जनपद में 1812 दिव्यांग मतदाताआंे के नाम मतदाता सूची में शामिल होने, टैग होने से शेष हैं, जिस पर उन्होने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को आदेशित करते हुए कहा कि मतदाता सूची से मिलान करें यदि किसी का नाम टैग होने से अवशेष हो तो प्राथमिकता पर टैग करायें यदि किसी दिव्यांग का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं तो उससे फॉर्म-6 भरवाकर उसका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सहयोग करें। उन्होने जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, उपायुक्त एन.ेआर.एल.एम. को निर्देशित करते हुए कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, समूह सखियों, जेंडर एक्सपर्ट, पंचायत सचिवों के माध्यम से घर-घर सत्यापन कराकर सूची तैयार करें यदि कोई पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से शेष हो तो उससे फॉर्म-6 भरवाकर जमा करें ताकि उसका नाम सूची में शामिल किया जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश चन्द्र, डिप्टी कलेक्टर विकल्प, अनुराग प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश बघेल, जिला पंचायत राज अधिकारी अंकित त्यागी, जिला कृषि अधिकारी अभिशांक चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रंजना शुक्ला, जिला खादी एवं ग्रामाद्योग अधिकारी पवन यादव, बाल विकास परियोजना अधिकारी हरिओम बाजपेई, बाल संरक्षण अधिकारी अल्का मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
पूरी ख़बरें देखें — News Update