मसकनवा (गोंडा) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के गोंडा जनपद में प्रथम आगमन पर मसकनवा में सत्यम मिश्रा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर हरीश द्विवेदी जी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं युवाओं को संबोधित करते हुए पार्टी की विचारधारा, संगठन की मजबूती तथा पार्टी के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का स्नेह एवं उत्साह के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजहंस मिश्रा, रवि कुमार, घनश्याम दुबे, सुशील शुक्ला, विनय तिवारी, विशाल पांडे, विश्वनाथ मिश्रा, सुमित मिश्रा, शिवम पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूरी ख़बरें देखें — News Update