मानवाधिकार मीडिया
photo

लखनऊ युवा जोश को मिली बड़ी जिम्मेदारी दुर्गेश पांडे बने उत्तर विधानसभा IT संजोयक

Monu Yadav • reporter • Lucknow • 🕐 23 Nov 2026, 05:34 PM

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर युवा शक्ति पर भरोसा जताया है। लोकप्रिय युवा नेता दुर्गेश पांडे जी को उत्तर विधानसभा का IT सेल संयोजक नियुक्त किया गया है। खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। मंडल अध्यक्ष दयाशंकर पांडे जी के नेतृत्व में हुए भव्य स्वागत समारोह में पुष्पमाला और दुर्गेश पांडे जिंदाबाद, भाजपा जिंदाबाद के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। मंडल के पदाधिकारी, वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे। क्यों खास है ये नियुक्ति? दुर्गेश पांडे जी सिर्फ एक नाम नहीं, संघर्ष और जनसेवा की पहचान हैं। मलाही टोला द्वितीय में उपविजेता रहकर उन्होंने साबित कर दिया था कि जनता का विश्वास उनके साथ है। संगठन के प्रति निष्ठा और डिजिटल की गहरी समझ के कारण ही उन्हें ये अहम जिम्मेदारी मिली है। मंडल अध्यक्ष ने कहा "दुर्गेश जी जैसे कर्मठ युवा के हाथों में IT सेल की कमान आने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। अब भाजपा की नीतियां और जनकल्याणकारी योजनाएं डिजिटल माध्यम से घर-घर तक पहुंचेंगी।" दुर्गेश पांडे ने कहा "ये पद मेरे लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी है। मैं इसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। उत्तर विधानसभा के हर बूथ तक IT सेल को मजबूत करूंगा और आगामी चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए दिन-रात काम करूंगा।" कार्यकर्ताओं ने कहा कि ये नियुक्ति युवाओं के लिए प्रेरणा है और उत्तर विधानसभा में भाजपा अब और मजबूत होगी।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
44,991
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
12,81,669
Total Visitors