मानवाधिकार मीडिया
photo

बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा वित्तीय समावेशन एवं संतृप्तिकरण अभियान के अंतर्गत भव्य शिविर का आयोजन

संदीप यादव • चीफ कोऑर्डिनेटर • Ayodhya • 🕐 23 Nov 2026, 02:39 PM

बैंक ऑफ इंडिया द्वारा वित्तीय समावेशन एवं संतृप्तीकरण अभियान के अंतर्गत भव्य शिविर का आयोजन 200 से अधिक ग्राहकों, लाभार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग संदीप यादव अयोध्या=बैंक ऑफ इंडिया, गोरखपुर अंचल की दुल्लापुर शाखा द्वारा आज दिनांक 23 नवंबर 2026 को वित्तीय समावेशन एवं संतृप्तीकरण अभियान के अंतर्गत दुल्लापुर के निकट रानीमऊ स्थित एक विद्यालय परिसर में भव्य वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया के प्रधान कार्यालय से पधारे महाप्रबंधक श्री हनुमंत कुमार ठाकुर जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक श्री आशीष कुमार शर्मा जी, भारतीय रिजर्व बैंक से श्री अमित जी तथा अग्रणी जिला प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा, अयोध्या श्री गणेश शंकर यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक श्री विकास त्रिपाठी जी (RBC, अयोध्या), दुल्लापुर शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री अभिनव गर्ग, भेलसर शाखा के शाखा प्रबंधक श्री रोहित तिवारी तथा रुदौली शाखा के शाखा प्रबंधक श्री विनय कुमार पांडेय सहित बैंक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में क्षेत्र के 200 से अधिक ग्राहकों, लाभार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शिविर के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं ग्राहकों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, विशेषकर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY) तथा अन्य वित्तीय समावेशन योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही इन योजनाओं के लाभों से अवगत कराते हुए आमजन को बैंकिंग सेवाओं से अधिकाधिक जुड़ने एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत बीमा दावा प्राप्त करने वाले दो लाभार्थियों, जिनमें एक महिला एवं एक पुरुष शामिल थे, को ₹2-₹2 लाख की बीमा दावा राशि के चेक प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त कुछ सम्मानित ग्राहकों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) एवं फार्म क्रेडिट ऋण के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में आसपास की ग्राम सभाओं के सम्मानित ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही। उनकी उपस्थिति ने ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता एवं बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को और मजबूत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन दुल्लापुर शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री अभिनव गर्ग द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा के कर्मचारियों श्री राहुल द्विवेदी, श्री हरिकेश चंद्र श्रीवास्तव, श्री राजकुमार पाल एवं श्री अतुल बैसवार तथा बैंक के बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट (BC) श्री दिनेश, श्री संदीप, श्री अरुण एवं श्री अनवर सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक श्री हनुमंत कुमार ठाकुर जी द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से बैंक ऑफ इंडिया ने वित्तीय समावेशन, सामाजिक सुरक्षा एवं ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक सशक्तीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः प्रदर्शित किया। यह शिविर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सेवाओं एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक पहल सिद्ध हुआ।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
44,991
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
12,81,669
Total Visitors