मानवाधिकार मीडिया
photo

मैनपुरी में प्रेमी से शादी की जिद पर पानी की टंकी पर चढ़ी प्रेमिका

Pawan Kumar • Reporter • Mainpuri • 🕐 23 Nov 2026, 02:28 PM

मैनपुरी थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम कंजाहार में प्रेम प्रसंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती प्रेमी की दूसरी शादी से नाराज होकर गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई और प्रेमी को मौके पर बुलाने की जिद करने लगी। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे, लेकिन बीते दिन प्रेमी ने दूसरी जगह शादी कर ली। बारात लौटने के अगले ही दिन युवती टंकी पर चढ़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को मौके पर बुलाया। प्रेमी को सामने देखकर युवती नीचे उतर आई। वहीं प्रेमी ने युवती पर अलग होने के बदले एक लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस दोनों को थाने ले गई है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
44,991
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
12,81,669
Total Visitors