मानवाधिकार मीडिया
photo

उपनगर कोल्हुई में आज शाम सीएम योगी की दिवंगत माता को दी जाएगी श्रद्धांजलि

baitullah khan • District Crime reporter • Maharajganj • 🕐 23 Nov 2026, 11:15 AM

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिवंगत माता सावित्री देवी की स्मृति में आज शाम उपनगर कोल्हुई बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।इस संबंध में क्षेत्र पंचायत सदस्य राम मिलन जायसवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दुर्गा मंदिर परिसर में आज शाम 5 बजे से श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया है। इस दौरान स्थानीय गणमान्य नागरिकों और क्षेत्रवासियों द्वारा दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने सभी क्षेत्रवासियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
44,991
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
12,81,669
Total Visitors