जमशेदपुर, झारखंड। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पूज्य माता श्रीमती सायरा मुंडा के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर से शुभचिंतकों, समर्थकों और परिचितों में गहरा दुःख व्याप्त है। इस दुःखद अवसर पर भाजपा नेता एवं शुभचिंतकों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत सायरा मुंडा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संदेश में कहा गया कि माता जी का स्नेह और आशीर्वाद प्रारंभ से ही मिलता रहा। सामाजिक जीवन में भी उनका मार्गदर्शन और आत्मीयता सदैव प्रेरणादायी रही। उनका स्नेह और अपनापन हमेशा स्मरणीय रहेगा। शोक संदेश में अर्जुन मुंडा एवं उनके समस्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परमपिता परमेश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। आज दोपहर 1 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा प्राप्त सूचना के अनुसार, श्रीमती सायरा मुंडा का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। अंतिम यात्रा दोपहर 1 बजे जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित आवास से निकलेगी। इसके बाद स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा। माँ को अंतिम जोहार एवं भावभीनी श्रद्धांजलि। ॐ शांति।
पूरी ख़बरें देखें — News Update