मानवाधिकार मीडिया

धूम धाम से मना वीरांगना झलकारी बाई कोरी का 196वा जन्मोत्सव

संदीप यादव • चीफ कोऑर्डिनेटर • Ayodhya • 🕐 22 Nov 2026, 10:32 PM

मां कामाख्या धाम में धूमधाम से मना वीरांगना झलकारी बाई कोरी का 196वां जन्मोत्सव जिले में झलकारी बाई कोरी की पहली प्रतिमा का अनावरण रुदौली की धरती पर हुआ: रामचंद्र संदीप यादव अयोध्या मां कामाख्या धाम स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन पार्क में रविवार को वीरांगना झलकारी बाई कोरी का 196वां जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। वीरांगना झलकारी बाई कोरी कल्याण समिति उत्तर प्रदेश, अयोध्या के तत्वावधान में आयोजित समारोह में हजारों की संख्या में महिलाएं और क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी और विशिष्ट अतिथि रुदौली लोकप्रिय विधायक रामचंद्र यादव रहे। अतिथियों ने वीरांगना झलकारी बाई कोरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि जनपद में वीरांगना झलकारी बाई कोरी की पहली प्रतिमा का अनावरण रुदौली की धरती पर हुआ है। यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने वीरांगना के साहस, त्याग और देशभक्ति को नमन करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। समारोह में वक्ताओं ने वीरांगना झलकारी बाई के संघर्ष, शौर्य और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया। कहा कि उन्होंने अपने अदम्य साहस से इतिहास में विशेष स्थान बनाया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को देशप्रेम और त्याग की प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर मां कामाख्या नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन पासवान, जिला मंत्री तेज तिवारी सहित समिति के पदाधिकारी नंदलाल कोरी, मार्तंड कोरी, रतिपाल कोरी, श्यामलाल कोरी, शिवकुमार कोरी, पवन कुमार कोरी, सियाराम कोरी, रामसागर कोरी, मुरारीलाल कोरी, रामरूप कोरी और विनोद कुमार कोरी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
11,818
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
12,48,496
Total Visitors