मानवाधिकार मीडिया
photo

शुजागंज में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर सख्ती चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में चल रही कार्रवाई, बिना हेलमेट और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर विशेष नजर

Fateh khan • संवाददाता • Ayodhya • 🕐 22 Nov 2026, 05:04 PM

शुजागंज (अयोध्या)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुजागंज बाजार में पुलिस की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बाजार सहित आसपास के प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज फैलाने वाले वाहनों तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की लगातार चेकिंग और सख्ती का असर अब वाहन चालकों में भी दिखाई देने लगा है। कार्रवाई से बचने के लिए कुछ वाहन चालक मुख्य मार्ग छोड़कर वैकल्पिक रास्तों से निकलने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं पुलिस टीम पूरी सतर्कता के साथ अलग-अलग स्थानों पर निगरानी बनाए हुए है। चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह की सक्रियता से क्षेत्र में यातायात नियमों का पालन कराने और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर अंकुश लगाने की पहल जारी है। इस अभियान में कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, शरद शर्मा, सौरभ यादव और रवि भी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
11,818
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
12,48,496
Total Visitors