मानवाधिकार मीडिया
photo

शिवगुलामगंज कट पर दो कारों में भीषण टक्कर, बाल-बाल बचे दूल्हा-दुल्हन

पंकज विश्वकर्मा • Distt Reporter • Jaunpur • 🕐 22 Nov 2026, 01:43 PM

शिवगुलामगंज कट पर दो कारों में भीषण टक्कर, बाल-बाल बचे दूल्हा-दुल्हन डिवाइडर से टकराई शादी से लौट रही कार,दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, दूल्हे के छोटे भाई को आई मामूली चोट बक्शा,जौनपुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-731 पर शिवगुलामगंज कट के पास रविवार को दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि गनीमत रही कि दूल्हा-दुल्हन समेत दोनों वाहनों में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।हालांकि दूल्हे के छोटे भाई को मामूली चोटें आईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार,अयोध्या जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र के खिहारन बारून निवासी कुलदीप मिश्रा पुत्र राजीत राम मिश्रा अपने बेटे की शादी संपन्न कराने के बाद वाराणसी से अयोध्या लौट रहे थे।उनकी कार संख्या UP 32 GE 7007 में दूल्हा-दुल्हन और दूल्हे का छोटा भाई सवार थे। जैसे ही उनकी कार बक्शा थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज कट के पास पहुंची,तभी राग साइड की ओर से आ रही आर्टिगा कार संख्या UP 62 CZ 5387 का चालक रांग साइड से कट पार करते हुए सामने आ गया। अचानक सामने आई कार को बचाने के प्रयास में ओडी कार अनियंत्रित होकर आर्टिगा से टकराते हुए डिवाइडर से जा भिड़ी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही बक्शा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया तथा क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।साथ ही मौके पर लगी भीड़ को नियंत्रित कर यातायात व्यवस्था बहाल कराई। कार चालक कुलदीप मिश्रा ने बताया कि उनके बेटे का विवाह वाराणसी में संपन्न हुआ था।शादी के बाद वह परिवार के साथ अयोध्या लौट रहे थे।इसी दौरान शिवगुलामगंज कट पर रांग साइड से आई आर्टिगा कार को बचाने के प्रयास में यह हादसा हो गया। फिलहाल बक्शा पुलिस दुर्घटना के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।बक्शा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दिया।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
11,818
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
12,48,496
Total Visitors