मानवाधिकार मीडिया
photo

शिवराजपुर चौराहे पर राखड़ का कहर, जिम्मेदारों की मनमानी पर कब लगेगी लगाम?

Ajay dwivedi • Dypti bureau chief • Prayagraj • 🕐 22 Nov 2026, 01:43 PM

शंकरगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ मानवाधिकार मीडिया | अजय द्विवेदी शिवराजपुर चौराहे पर राखड़ का कहर, जिम्मेदारों की मनमानी पर कब लगेगी लगाम? जनता की परेशानी लगातार बढ़ रही है, लेकिन जिम्मेदारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही! शंकरगढ़ क्षेत्र के शिवराजपुर चौराहे पर पीपीजीसीएल कंपनी की राखड़ स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनती जा रही है। चौराहे पर राखड़ गिराए जाने से धूल और गंदगी का माहौल बना हुआ है, जिससे आसपास के दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस समस्या को लेकर खबरें प्रसारित होने के बावजूद संबंधित ठेकेदारों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार नजर नहीं आ रहा है। आखिर कंपनी के जिम्मेदार लोग सार्वजनिक चौराहे पर राखड़ गिराकर क्या संदेश देना चाहते हैं? क्या आम जनता को इसी धूल और राखड़ के बीच अपना जीवन गुजारने के लिए छोड़ दिया जाएगा? क्या लोगों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की कोई अहमियत नहीं है? जनता का आक्रोश अब साफ दिखाई देने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। जनता की दो टूक चेतावनी "सुधर जाओ, वरना हमें सुधारना आता है!" अब सवाल प्रशासन से है कि आखिर इस समस्या पर कब संज्ञान लिया जाएगा? संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी कब तय होगी? प्रशासन से मांग है कि तत्काल मामले की जांच कराकर राखड़ हटवाई जाए तथा जिम्मेदार ठेकेदारों और कर्मचारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनता को किसी विवाद की नहीं, स्वच्छ वातावरण, सुरक्षित आवागमन और अपनी समस्याओं से स्थायी निजात की आवश्यकता है। मानवाधिकार मीडिया अजय द्विवेदी | शंकरगढ़

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
11,818
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
12,48,496
Total Visitors