मानवाधिकार मीडिया
photo

मैनपुरी में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Pawan Kumar • Reporter • Mainpuri • 🕐 22 Nov 2026, 10:16 AM

मैनपुरी करहल थाना क्षेत्र में छह माह की गर्भवती एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव ससुराल में कमरे के अंदर बेड पर कंबल ओढ़े मिला। मौत के साथ उसके गर्भ में पल रहे शिशु की भी जान चली गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ होगी। मायके पक्ष का कहना है कि श्वेता के शरीर पर चोट के निशान थे और गले पर भी निशान दिखाई दे रहे थे। सूचना मिलने पर जब परिजन ससुराल पहुंचे तो घर पर कोई मौजूद नहीं था। घटना के बाद से मायके में कोहराम मचा है। फरवरी 2025 में हुई थी शादी इटावा जिले के वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी रामवीर सिंह की 20 वर्षीय बेटी श्वेता की शादी 13 फरवरी 2025 को मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के नगला अनिया निवासी ओंकार सिंह के बेटे तेज सिंह से हुई थी। शादी को करीब नौ महीने ही हुए थे और श्वेता छह माह की गर्भवती थी। मायके पक्ष के अनुसार, शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। जानकारी मिलने पर परिवार ने कई बार दोनों पक्षों को समझाकर समझौता भी कराया था। बेड पर कंबल ओढ़े मिली श्वेता श्वेता के चचेरे भाई सचिन ने बताया कि घटना की जानकारी उनके चाचा (श्वेता के पिता) को फोन पर मिली थी। इसके बाद परिवार के लोग श्वेता की ससुराल पहुंचे। घर पर कोई नहीं था। गेट खोलकर अंदर गए तो श्वेता बेड पर कंबल ओढ़े लेटी थी। पास में एक धोती और कुर्सी रखी थी। करीब जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। सचिन का आरोप है कि श्वेता ने फांसी नहीं लगाई, बल्कि उसकी हत्या कर शव को बेड पर लिटा दिया गया। उनके मुताबिक, शरीर पर चोट के निशान और खून दिखाई दे रहा था, और गले पर किसी तार या अन्य चीज से कसने जैसे निशान थे। ननद से होता था विवाद सचिन के मुताबिक, श्वेता का अपनी ननद से अक्सर विवाद होता था और जेठानी भी ननद का ही साथ देती थी। परिवार ने पहले भी इस विवाद को सुलझाने की कोशिश की थी। सचिन ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष श्वेता को परेशान करता था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि दहेज या किसी अन्य मांग को लेकर विवाद की सीधी जानकारी उन्हें नहीं थी। बताया गया है कि श्वेता का पति तेज सिंह गुरुग्राम में क्रेन चलाने का काम करता है। ससुराल में ननद, ससुर, जेठ और जेठानी रहते हैं। घटना के बाद इनके घर पर न मिलने से मायके पक्ष ने ससुरालियों के फरार होने का आरोप लगाया है। सचिन ने बताया कि पुलिस के पहुंचने के बाद शव ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था करने में भी परेशानी हुई।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
11,818
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
12,48,496
Total Visitors