मानवाधिकार मीडिया
photo

मैनपुरी में सुभासपा नेता अरविन्द राजभर बोले एक बार फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाना उद्देश्य

Pawan Kumar • Reporter • Mainpuri • 🕐 22 Nov 2026, 09:20 AM

मैनपुरी: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता डॉ. अरविंद राजभर शनिवार को मैनपुरी पहुंचे. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सीटों के मांगने का उद्देश्य नहीं है. उद्देश्य है फिर से एक बार प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने का. उन्होंने कहा कि दूसरी बात यह है कि जब पार्टी है तो चुनाव में पार्टिसिपेट करेगी ही और हम एनडीए गठबंधन में हैं तो हमारा प्रयास है कि उत्तर प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का जो वजूद है उसको देखते हुए एक सम्मानजनक सीटें प्राप्त हों जिससे की हम सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ा सकें. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अभी इस पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मेरी स्वत: बात चल रही है. उन्होंने दावा किया कि बहुत सारी सीटें फाइनल स्टेज पर भी हैं. आने वाले 6 दिसंबर 2026 को आजमगढ़ के आईटीआई काॅलेज के मैदान में एक बहुत बड़ी रैली करने जा रहे हैं, वहीं से हम लोग चुनाव की शुरुआत करेंगे. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का राजनीतिक माहौल उत्तर प्रदेश में एनडीए के पक्ष में बनता नजर आ रहा है, इससे अखिलेश यादव घबरा गये हैं. वह एनडीए अलायंस में विघटन पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सही मुद्दों पर काम करती है. उन्होंने कहा कि इससे भारतीय जनता पार्टी को कोई नुकसान नहीं है, बल्कि भाजपा को फायदा होगा. उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
11,818
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
12,48,496
Total Visitors