मानवाधिकार मीडिया
photo

रुदौली नगर में 610 वें उर्स-ए-मख़्दूम साहब का आगाज 23 नवंबर से चार दिवसीय उर्स में जुटेंगे देशभर के जायरीन प्रेस मीट में सज्जादानशीन सुब्बू मियां ने दी कार्यक्रमों की जानकारी, एक माह तक चलेगा उर्स का मेला

Fateh khan • संवाददाता • Ayodhya • 🕐 22 Nov 2026, 09:12 AM

रुदौली-अयोध्या। कदीम खानकाह हजरत शेख़-उल-आलम रुदौली शरीफ में 610 वें उर्स-ए-मख़्दूम साहब के आयोजन को लेकर प्रेस मीट का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता दरगाह शरीफ के सज्जादानशीन एवं मुतवल्ली शाह मुहम्मद अली आरिफ उर्फ सुब्बू मियां ने की। उन्होंने बताया कि विश्वविख्यात सूफी संत हजरत शेख़-उल-आलम का 610 वां उर्स आगामी 23 नवंबर से 26 नवंबर तक अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा। मख़्दूम साहब का सिलसिला साबिरिया-चिश्तिया है, जिनसे देश-विदेश के लाखों अकीदतमंदों की आस्था जुड़ी हुई है। सज्जादानशीन ने उर्स के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 23 नवंबर की सुबह कदीम मस्जिद हजरत शेख़-उल-आलम में नमाज-ए-फज्र के बाद कुरआनख्वानी एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के साथ उर्स का आगाज होगा। रात्रि में खानकाह एवं दरगाह शरीफ के अंदर महफिल-ए-समा (कव्वाली) का आयोजन किया जाएगा। 24 नवंबर को गागर शरीफ और शेख़-उल-आलम कांफ्रेंस 24 नवंबर को शाम चार बजे सज्जादानशीन एवं मुतवल्ली की सरपरस्ती में गागर शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। नमाज-ए-मगरिब से पूर्व दरगाह शरीफ स्थित आस्ताने पर चरागां किया जाएगा। शाम छह बजे कदीम खानकाह में शेख़-उल-आलम कांफ्रेंस एवं जश्न-ए-दस्तारबंदी का आयोजन होगा। 25 नवंबर को खिरका शरीफ की जियारत होगी। उसके बाद दोपहर एक बजे महफिल-ए-समा शुरू होगी। शाम चार बजे अव्वल बड़ा खिरका की रस्म अदा की जाएगी। इस अवसर पर सज्जादानशीन एवं मुतवल्ली शाह मुहम्मद अली आरिफ उर्फ सुब्बू मियां मख़्दूम साहब का खिरका शरीफ धारण करेंगे। इसके बाद उपस्थित जायरीनों को खिरका शरीफ की जियारत कराई जाएगी। और 26 नवंबर को कुल शरीफ के साथ उर्स का समापन होगा। 26 नवंबर की सुबह दरगाह हजरत शेख़-उल-आलम में कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। इसके साथ ही चार दिवसीय उर्स का समापन होगा। उर्स में देश के विभिन्न हिस्सों से खानकाहों के सज्जादानशीन, मुरीदीन एवं बड़ी संख्या में जायरीनों के पहुंचने की संभावना है। जायरीनों के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था सज्जादानशीन एवं मुतवल्ली शाह मुहम्मद अली आरिफ उर्फ सुब्बू मियां तथा खानवादे हक़ फाउंडेशन के सदर शाह आमिर तबरेज़ की ओर से की जाती है। इस बार जायरीनों की संभावित अधिक संख्या को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी की गई हैं। वहीं मेला कमेटी के अध्यक्ष शाह उस्मान अहमद ने बताया कि उर्स के अवसर पर लगने वाले मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले में झूले और विभिन्न प्रकार की दुकानों का आना शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि उर्स का मेला लगभग एक माह तक चलेगा।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
11,818
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
12,48,496
Total Visitors