मानवाधिकार मीडिया
photo

शंकरगढ़ थाने पर डीसीपी यमुनानगर का औचक निरीक्षण

Ajay dwivedi • Dypti bureau chief • Prayagraj • 🕐 22 Nov 2026, 12:00 AM

शंकरगढ़ थाने पर डीसीपी यमुनानगर का औचक निरीक्षण मनीष कुमार शांडिल्य ने खंगाले अपराध रजिस्टर, गुंडे-बदमाशों पर कठोर कार्रवाई के दिए निर्देश प्रभारी कार्यालय व बंदीगृह का किया निरीक्षण,बॉर्डर पर अलर्ट रहने के दिए निर्देश मानवाधिकार मीडिया अजय द्विवेदी प्रयागराज।कानून व्यवस्था को लेकर डीसीपी यमुनानगर मनीष कुमार शांडिल्य अलर्ट मोड में नजर आए। शनिवार को उन्होंने शंकरगढ़ थाने का औचक निरीक्षण कर थाने की कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान डीसीपी यमुनानगर ने सबसे पहले प्रभारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद बंदीगृह का जायजा लिया और अपराध रजिस्टर को बारीकी से चेक किया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं, वांछित अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों तथा थाने पर दर्ज मुकदमों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली।डीसीपी ने थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने आने वाले हर फरियादी की बात को ध्यान से सुना जाए और उसकी समस्या का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। बॉर्डर पर अलर्ट रहने के निर्देश शंकरगढ़ मध्य प्रदेश बॉर्डर से सटा थाना है। इसको देखते हुए डीसीपी ने बॉर्डर पर पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बॉर्डर से होने वाली अवैध शराब, गांजा तस्करी व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जाए।निरीक्षण के दौरान डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य न कहा कि गुंडे और बदमाशों पर कठोर कार्रवाई करें। कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता को न्याय देना ही पुलिस की पहली प्राथमिकता है।उन्होंने थाना प्रभारी प्रीतम कुमार तिवारी को निर्देश दिया कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए नियमित गश्त बढ़ाई जाए, बीट पुलिसिंग को मजबूत किया जाए तथा अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई में और तेजी लाई जाए।निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी शंकरगढ़ सहित अन्य समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
7,757
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
11,89,689
Total Visitors