एसटीएफ प्रयागराज व शंकरगढ़ पुलिस का बड़ा धमाका:रायपुर से प्रयागराज आ रही गांजे की खेफ शंकरगढ़ में धराई 342 किलो गांजा सहित अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार,85.50 लाख की खेफ जब्त घेर कर पकड़ी पिकअप बोलेरो,अंदर से निकला गांजे का जखीरा गैंग का नेटवर्क उजागर, मालिक व मास्टरमाइंड के नाम आए सामने मानवाधिकार मीडिया अजय द्विवेदी प्रयागराज।स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश, फील्ड इकाई प्रयागराज एवं शंकरगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 01 सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 342 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 85.50 लाख रुपये आंकी गई है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रमेश कुमार यादव पुत्र विजय शंकर यादव,निवासी ग्राम पूरे कान्ता,थाना हण्डिया, प्रयागराज के रूप में हुई है।पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 342 किलोग्राम गांजा, 01 पिकअप बोलेरो महिन्द्रा तथा 01 मोबाइल फोन बरामद किया है।गिरफ्तारी चित्रकूट जाने वाली सड़क,थाना क्षेत्र शंकरगढ़, प्रयागराज में 20 नवंबर 2026 को रात्रि समय 21:45 बजे की गई। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि तस्कर रायपुर, छत्तीसगढ़ से पिकअप बोलेरो में गांजा लोड कर प्रयागराज की तरफ आ रहे हैं। इस पर पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की।टीम में उपनिरीक्षक विनय तिवारी, मुख्य आरक्षी अश्वनी कुमार सिंह, सन्तोष कुमार, किशन चन्द्र व आरक्षी चालक अखण्ड प्रताप पाण्डेय शामिल थे। एसीपी बारा वेद व्यास मिश्रा की मौजूदगी में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार पिकअप की तलाशी ली गई तो खाली प्लास्टिक के कैरेट के नीचे छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। गैंग का पूरा नेटवर्क उजागर पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि पिकअप का मालिक श्याम बहादुर पुत्र शीतला प्रसाद, निवासी होलापुर,थाना हण्डिया है। श्याम बहादुर, मुकेश यादव पुत्र मुनिराज यादव, निवासी ग्राम धनजइया,थाना हण्डिया के साथ मिलकर गांजा तस्करी का काम करता है।श्याम बहादुर के कहने पर रमेश गाड़ी लेकर रायपुर गया था। मुकेश यादव के कहने पर रायपुर में एक व्यक्ति को गाड़ी दी गई, जिसने गाड़ी में प्लास्टिक के खाली कैरेट की आड़ में गांजा लोड कर गाड़ी वापस कर दी। मुकेश द्वारा बताए गए स्थान पर रमेश गाड़ी लेकर प्रयागराज आया था।अभियुक्त ने बताया कि यह गिरोह कई वर्षों से गांजा तस्करी का काम करता आ रहा है। इसके पूर्व भी उसके द्वारा कई बार गांजा सप्लाई किया जा चुका है। मुनाफा आपस में बांट लिया जाता है तथा खेप समय से पहुंचाने के एवज में उसे 20 हजार रुपये अलग से मिलते हैं। मुकदमा दर्ज,आपराधिक इतिहास भी खुला गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना शंकरगढ़ में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की गई।अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पूर्व में भी थाना झूंसी में अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शंकरगढ़ प्रीतम कुमार तिवारी की पुलिस टीम का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
पूरी ख़बरें देखें — News Update