मानवाधिकार मीडिया
photo

JAMSHEDPUR : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत बहरागोड़ा में गृह प्रवेश एवं परिसंपत्ति वितरण समारोह आयोजित

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 21 Nov 2026, 08:19 PM

पाथरी पंचायत में डीडीसी ने लाभुकों को सौंपी योजनाओं की सौगात, विधायक और बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद जमशेदपुर, झारखंड। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत जिला उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत में गृह प्रवेश, VB-GRAMG योजना के शिलान्यास, परिसंपत्ति वितरण एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सहित बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान लाभुकों के लिए गृह प्रवेश का आयोजन किया गया। साथ ही VB-GRAMG योजना के तहत शिलान्यास किया गया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। उत्कृष्ट कार्यों के लिए चयनित लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देना है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
7,757
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
11,89,689
Total Visitors