मानवाधिकार मीडिया
photo

30 शीशी अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

baitullah khan • District Crime reporter • Maharajganj • 🕐 21 Nov 2026, 06:31 PM

महराजगंज। जिले के कोल्हुई पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बीती रात ग्राम रूद्रपुर शिवनाथ से एक युवक को 30 शीशी अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान बीती रात करीब 10 बजे ग्राम रूद्रपुर शिवनाथ निवासी विकास पुत्र रामू प्रसाद उम्र करीब 26 वर्ष को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 200-200 एमएल के कुल 30 अदद रोमियो राजा (टेट्रा पैक) अवैध देशी शराब बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना कोल्हुई में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह, कांस्टेबल विवेक चौबे, राजू यादव, आशुतोष पाण्डेय और राहुल सिंह मौजूद रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायलय को सुपुर्द कर दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
7,757
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
11,89,689
Total Visitors