मानवाधिकार मीडिया
photo

केनफाउंट एकेडमी में मिशन शक्ति व शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

baitullah khan • District Crime reporter • Maharajganj • 🕐 21 Nov 2026, 06:28 PM

महराजगंज। जिले के कोल्हुई क्षेत्र के रुद्रपुर शिवनाथ में स्थित केनफाउंट एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धनखड़ की मुख्य उपस्थिति में मिशन शक्ति, नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम एवं नवनिर्वाचित स्टूडेंट यूथ काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान एसएसबी कमांडेंट जगदीश प्रसाद धनखड़ ने छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला सुरक्षा, आत्मसम्मान, शिक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा आत्मविश्वास के साथ जीवन के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक अजय कुमार रामचंद्रन ने कहा कि बेटियां समाज की शक्ति और देश का भविष्य हैं जिन्हें समान अवसर व सुरक्षित वातावरण मिलना आवश्यक है। वहीं निदेशिका श्रीमती प्रिया पी0 एन0 ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।कार्यक्रम के दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए स्टूडेंट यूथ काउंसिल के पदाधिकारियों को एसएसबी कमांडेंट ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें ईमानदारी व अनुशासन के साथ दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। अंत में प्रधानाचार्य वारिस सिद्दीकी ने मुख्य अतिथि एवं सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
7,757
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
11,89,689
Total Visitors