मानवाधिकार मीडिया
photo

जनपद का कोई भी नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से न रहे वंचित बूथ लेवल अधिकारी घर घर जाकर करें सत्यापन जिला निर्वाचन अधिकारी

Pawan Kumar • Reporter • Mainpuri • 🕐 21 Nov 2026, 05:57 PM

मैनपुरी 21 नवम्बर, 2026- जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूचियां के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत विशेष बूथ दिवस के अवसर पर 107- विधानसभा मैनपुरी क्षेत्रान्तर्गत कंपोजिट विद्यालय आवास विकास में स्थापित बूथ संख्या-180, 181, 182, 183, 184, बाल निकेतन प्राथमिक पाठशाला में स्थित बूथ संख्या-101, 102, 103, 104, 105, 106 एवं 110- विधान सभा करहल क्षेत्रान्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय करहल के बूथ संख्या- 68, 69, 70, 71, 72, 73, नरसिंह यादव इंटर कॉलेज के बूथ संख्या-80, 81, 82, 83, 84 का स्थलीय निरीक्षण करते हुए उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने बूथ के अधीन प्रत्येक मतदाता के घर का भ्रमण कर उसके मुखिया से संवाद कर जानकारी करें कि उसके घर का कोई वयस्क सदस्य मतदाता सूची में शामिल होने से वचिंत तो नहीं, यदि घर के सभी सदस्यों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हों, तो उससे इस आशय का प्रमाण पत्र प्राप्त करें, अभियान के दौरान विशेष तौर पर मतदाता सूची का जेंडर रेशियो सुधारने पर फोकस किया जाये, दि. 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे प्रत्येक युवा का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए फार्म-6 भरवाकर तत्काल ऑनलाइन करें, जिन बेटियों की शादी हो चुकी है, उनके नाम मतदाता सूची से विलोपित करने, एवं जो बहुएं शादी होकर आई है, उनके नाम मतदाता सूची में शामिल करने के विशेष प्रयास किए जाए, जिन मतदाताओं के नाम, पते, आयु, लिंग आदि प्रविष्टि गलत अंकित हैं, उन्हें ठीक करने के लिए भी निर्धारित फार्म भरवाया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यावधिक करने का सबसे अधिक दारोमदार बूथ लेवल अधिकारियों के ऊपर है इसलिए सभी बूथ लेवल अधिकारी पूर्ण निष्ठा, जिम्मेदारी से इस कार्य को अंजाम दें। श्री त्रिपाठी ने बूथ लेवल अधिकारियों से संवाद के दौरान असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि गहन प्रशिक्षण के बावजूद बूथ लेवल अधिकारियों को एपिक रेशियां एवं जेंडर रेशियो, गैप आदि की जानकारी नहीं है जबकि सभी बूथ लेवल अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत निर्देशों के साथ बूथ लेवल अधिकारी पंजिका, पुस्तिका भी उपलब्ध कराई गई है, सभी बूथ लेवल अधिकारी पुस्तिका को भली-भॉति पढ़कर अपने दायित्वों, कार्यों की जानकारी करें यदि किसी भी बूथ लेवल अधिकारी द्वारा कार्यों में लापरवाही शिथिलता बरती गई तो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के सुसंगत धाराओं में दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। आवास विकास कॉलोनी के कंपोजिट विद्यालय में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुदामा, संतोषी अनुपस्थित पाई गईं, केंद्र पर दोनों सहायिका उपस्थित मिलीं, आंगनबाड़ी कक्ष में पंजीकृत बच्चों के बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं थी, कक्ष में ही पोषाहार भरा हुआ था, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तत्काल प्रभाव से मानदेय रोके जाने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए। जिलाधिकारी ने आवास विकास स्थित कंपोजिट विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कक्ष में पूर्व सभासद विश्वनाथ सिंह यादव द्वारा सामान भरकर अनाधिकृत रूप से कब्जा किए जाने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि आज ही सारा सामान कक्ष से निकाल कर नगर पालिका के डेड स्टॉक रजिस्टर में अंकित करायें और इसकी नियमानुसार नीलामी कराकर कक्ष को खाली कराया जाए साथ ही लम्बे अरसे से विद्यालय कक्ष में अनाधिकृत रूप से कब्जा करने वाले पूर्व सभासद के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को आदेशित करते हुए कहा कि विद्यालय के सभी प्रवेश द्वार पर राउंड वाले गेट लगाए जाएं ताकि कोई भी अनाधिकृत वाहन, निराश्रित गोवंश, आवारा पशु परिसर में दाखिल न हो सकें। उन्होंने नाराजगी व्यक्त कर खंड शिक्षाधिकारी नगर क्षेत्र को हिदायत देते हुए कहा कि यदि भविष्य में परिसर के अंदर अनाधिकृत वाहन, निराश्रित गोवंश दिखाई दिए तो उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने तहसीलदार सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से कहा कि मतदान प्रक्रिया से पूर्व विद्यालय के सभी कक्षों की मरम्मत करना सुनिश्चित करें साथ ही मतदान प्रक्रिया के दौरान विद्यालय परिसर में सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, उप जिलाधिकारी करहल तेजस कृष्णा प्रसाद, क्षेत्राधिकारी करहल अजय सिंह चौहान, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बुद्धि प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
7,757
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
11,89,689
Total Visitors