मानवाधिकार मीडिया
photo

शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पांच लोगों का चालान

baitullah khan • District Crime reporter • Maharajganj • 🕐 21 Nov 2026, 05:03 PM

महराजगंज। जिले के कोल्हुई पुलिस ने क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखने के लिए शनिवार को सख्त रुख अपनाते हुए तीन अलग-अलग मामलों में कुल पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका में चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम मैनहवा टोला बनकसिहा निवासी पूर्णवासी उम्र करीब 57 वर्ष रामलाल उम्र करीब 32 वर्ष व दिलीप उम्र करीब 35 वर्ष के साथ ही ग्राम हरैया पंडित निवासी मदन पाण्डेय उम्र 19 वर्ष और नौतनवा क्षेत्र के ग्राम बहवा निवासी अजय करीब 19 वर्ष को पकड़ा गया। इन सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170/126/135 के तहत तीन चालानी रिपोर्ट प्रेषित कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार उपनिरीक्षक रमेश चंद्र वरुण हेड कांस्टेबल अखिलेश सिंह तथा कांस्टेबल गिरीश चौधरी मौजूद रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया कि क्षेत्र का माहौल खराब करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
7,757
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
11,89,689
Total Visitors