मानवाधिकार मीडिया
photo

श्रीराम जानकी इंटर कॉलेज में नशा मुक्ति प्रतियोगिता आयोजित, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Fateh khan • संवाददाता • Ayodhya • 🕐 21 Nov 2026, 04:29 PM

शुजागंज (अयोध्या)। मद्य निषेध विभाग अयोध्या एवं शुभांकर वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में श्रीराम जानकी इंटर कॉलेज पटरंगा में नशा मुक्ति जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य केशव राम यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि शुभांकर वेलफेयर सोसायटी पिछले पांच वर्षों से विद्यालय में नशे के दुष्परिणामों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक कर रही है। इस अभियान से बच्चों में जागरूकता बढ़ी है और कई विद्यार्थियों ने अपने परिवारों को भी नशामुक्त बनाने में योगदान दिया है। पोस्टर प्रतियोगिता में इकरा बानो प्रथम, रंजीत द्वितीय, प्रियांशी तृतीय तथा आराधना चतुर्थ स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभा प्रथम, मोहित द्वितीय, लवी मिश्रा तृतीय तथा शिवानी चतुर्थ रहीं। वहीं भाषण प्रतियोगिता में सोनम गुप्ता प्रथम, कात्यायनी यादव द्वितीय, दीपिका साहू तृतीय तथा नेहा चतुर्थ स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला मद्य निषेध अधिकारी संजना सिंह ने उपस्थित लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाई। सोसायटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव ने कहा कि संस्था जिलेभर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम चला रही है। कार्यक्रम का संचालन रसायन विज्ञान प्रवक्ता सुधीर कुमार गुप्ता ने किया। इस मौके पर सोसायटी के कोषाध्यक्ष उमाकांत वर्मा, अमर बहादुर, नेहा विश्वकर्मा, शिक्षक कमलेश कुमार यादव, राजेश तिवारी, अमलेश यादव, राम आशीष साहू, शीतला प्रसाद यादव, जानकी सोनी, निलोफर सुल्ताना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
7,757
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
11,89,689
Total Visitors