मानवाधिकार मीडिया
photo

JAMTARA : साइबर ठगी चार शातिर गिरफ्तार; 8 मोबाइल और 13 सिम कार्ड बरामद

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 20 Nov 2026, 11:23 PM

व्हाट्सऐप पर फर्जी ई-चालान APK भेजकर और बैंक अधिकारी बनकर करते थे साइबर ठगी, पुलिस ने चार आरोपियों को भेजा जेल जामताड़ा, झारखंड। साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 8 मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाकर साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस अधीक्षक संजू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर पुलिस की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस टीम ने देवलेबाड़ी एवं सोनाबाद क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 74/26, दिनांक 19 नवंबर 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ठगी के लिए अपनाते थे अलग-अलग तरीके पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में समरेश मंडल और प्रदीप मंडल लोगों के व्हाट्सऐप नंबर पर आरटीओ ई-चालान का फर्जी APK फाइल भेजते थे। लोगों को ई-चालान के नाम पर यह फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए प्रेरित किया जाता था। इसके बाद उनके मोबाइल की गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से साइबर ठगी की जाती थी। वहीं, खगेन मंडल बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करता था और उनसे एटीएम कार्ड का 16 अंकों का नंबर, सीवीवी तथा ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारियां हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से उनके खातों से पैसे ट्रांसफर कर लेता था। इसके अलावा उत्तम नाग लोगों को फोनपे पर 2,999 रुपये कैशबैक मिलने का फर्जी मैसेज भेजता था। कैशबैक स्वीकार करने के बहाने लोगों को झांसे में लेकर उनके साथ ठगी की जाती थी। चार आरोपी गिरफ्तार, 8 मोबाइल और 13 सिम बरामद पुलिस ने इस मामले में समरेश मंडल, प्रदीप मंडल, खगेन मंडल और उत्तम नाग को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 8 मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी साइबर अपराध से संबंधित मामलों में संलिप्तता का इतिहास रहा है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस छापेमारी अभियान में साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल, पुलिस निरीक्षक नितीश कुमार तथा साइबर अपराध थाना के रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
11,310
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
11,37,498
Total Visitors