मानवाधिकार मीडिया
photo

भेलसर चौराहे के होटलों के सामने और ओवरब्रिज पर बेतरतीब पार्किंग से आये दिन यातायात प्रभावित, राहगीर हो रहे परेशान एक तरफ ई-रिक्शों की लंबी कतार, दूसरी तरफ होटलों के सामने बाइक और कारों का जमावड़ा; ओवरब्रिज पर भी वाहनों का दबाव, स्कूली वाहन और एंबुलेंस के आवागमन में बाधा की आशंका

Fateh khan • संवाददाता • Ayodhya • 🕐 20 Nov 2026, 11:12 PM

रूदौली अयोध्या- भेलसर चौराहे से ओवरब्रिज तक यातायात व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। सर्विस रोड पर एक तरफ ई-रिक्शों की लंबी कतार लगी रहती है, वहीं दूसरी तरफ होटलों पर चाय-नाश्ता करने आने वाले लोग अपनी बाइक और कारें सड़क किनारे खड़ी कर देते हैं। इसके चलते सड़क पर आवागमन के लिए कम जगह बचती है और दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। भेलसर ओवरब्रिज के नीचे अंडर पास पर भी आए दिन वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की समस्या सामने आती रहती है। पूर्व में प्रकाशित खबरों में भी स्कूली बसों, एंबुलेंस और दोपहिया वाहनों के जाम में फंसने तथा सुबह-शाम राहगीरों का काफी समय बर्बाद होने का मुद्दा उठाया जा चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस रोड पर बेतरतीब पार्किंग और दोनों तरफ से वाहनों के आवागमन के कारण समस्या और गंभीर हो जाती है। इससे आम राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों और मरीजों को ले जाने वाले वाहनों के आवागमन में भी बाधा उत्पन्न होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन, यातायात पुलिस और संबंधित हाईवे अधिकारियों से मांग की है कि भेलसर चौराहे से ओवरब्रिज तक नियमित निगरानी कराई जाए, होटलों के आसपास उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा ई-रिक्शों के लिए निर्धारित स्थान तय किया जाए। सूत्रों का कहना है कि रुट बनाये गए है पार्किंग भी है लेकिन तब भी के रिक्शा सर्विस रोड के किनारे दिन भर खड़े रहते है। लोगों की मांग है कि केवल अस्थायी व्यवस्था नहीं, बल्कि भेलसर चौराहे से ओवरब्रिज तक जाम की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि आम जनता, स्कूली वाहनों और एंबुलेंस को सुगम आवागमन मिल सके।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
11,310
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
11,37,498
Total Visitors