मानवाधिकार मीडिया
photo

JAMSHEDPUR : ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस के तहत जमशेदपुर पुलिस की कार्रवाई

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 20 Nov 2026, 09:52 PM

सोनारी से ऑनलाइन लॉटरी संचालन के आरोप में दो गिरफ्तार जमशेदपुर, झारखंड। पूर्वी सिंहभूम जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जमशेदपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस के तहत पुलिस ने सोनारी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन लॉटरी संचालन के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसएसपी के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य जिले में आपराधिक गतिविधियों, अवैध कारोबार और कानून का उल्लंघन करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
11,310
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
11,37,498
Total Visitors