मानवाधिकार मीडिया
photo

ग्राम रोजगार सेवकों का बड़ा ऐलान, 21 से 23 नवंबर तक कार्य बहिष्कार; 3 दिसंबर को लखनऊ विधानसभा का करेंगे घेराव

VINEET GUPTA • Buro chief Chandauli • Chandauli • 🕐 20 Nov 2026, 09:04 PM

ग्राम रोजगार सेवकों का बड़ा ऐलान, 21 से 23 नवंबर तक कार्य बहिष्कार; 3 दिसंबर को लखनऊ विधानसभा का करेंगे घेराव चहनियां (चंदौली)। ग्राम रोजगार सेवक संघ संघर्ष समिति ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित अन्य मांगों को लेकर संगठन ने तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार समेत प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन की ओर से जारी पत्र के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को ग्राम्य विकास विभाग के साथ हुई वार्ता में मांगों के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा गया था, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद शासन की ओर से कोई ठोस निर्णय अथवा आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। इससे नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने निर्णय लिया है कि 21 से 23 नवंबर 2026 तक विशेष रोजगार सृजन सप्ताह के दौरान प्रदेश के समस्त ग्राम रोजगार सेवक कार्य बहिष्कार कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। संघ की प्रमुख मांगों में ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय बढ़ाकर 24 हजार रुपये प्रतिमाह करने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा ईपीएफ भुगतान सहित अन्य विभागीय समस्याओं का समाधान शामिल है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके अलावा 27 नवंबर को जिला मुख्यालय पर धरना-घेराव तथा 3 दिसंबर 2026 को हजारों ग्राम रोजगार सेवकों द्वारा लखनऊ विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया गया है। संघ ने शासन और विभागीय अधिकारियों से मांगों पर गंभीरता दिखाते हुए सकारात्मक एवं समयबद्ध निर्णय लेने की अपील की है। संगठन का कहना है कि मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
11,310
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
11,37,498
Total Visitors