विधायक ने बांटा दिब्यांगजनो में निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक वाहन ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएसआर निधि के अंतर्गत चंदौली में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह आयोजित हुदहुदीपुर में इलेक्ट्रानिक वाहन देते विधायक सुशील सिंह चहनिया, ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड (ग्रिड -इंडिया) विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के सामाजिक निगमित दायित्व ( सीएसआर) के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम लिमिटेड (एलिम्को), कानपुर के सहयोग से राजकीय पशु चिकित्सालय, हुदहुदीपुर के परिसर में शुक्रवार को वरिष्ठ नागरिकों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण,इलेक्ट्रानिक वाहन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सैययदराजा विधायक सुशील सिंह पहुंचकर आयोजन की शुरुआत मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा यह देश की प्रधानमंत्री एवं प्रदेश की मुख्यमंत्री की देन है जो आज दिव्यांगजन इलेक्ट्रिक वाहन से चलेंगे।एवं अपनी जरूरी कार्य को करते हुए रोजगार भी कर सकते हैं। चार दिव्यांग जनों को इलेक्ट्रिक वाहन के रूप में इलेक्ट्रिक स्कूटी दी गई है उससे वह अपना रोजगार भी कर सकते हैं। जैसे डिलीवरी ब्वाय का कार्य। चंदौली में यह पहला अवसर है कि आज दिव्यांग जनों को निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी दी जा रही है। सरकार इसी तरह निरंतर दिव्यांगजनों की सेवा एवं मदद में अपना हाथ बटा रही है। कार्यक्रम में ग्रिड इंडिया की ओर से नितिन शर्मा, मैनेजर तथा एलिम्को प्रभारी की ओर से संजय मंडल उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने लाभार्थियों को सहायक उपकरणों के महत्व एवं उनके दैनिक जीवन में उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। बताया कि इस शिविर के अंतर्गत पूर्व में चिह्नित 164 लाभार्थियों को कुल 627 सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए। इन उपकरणों की कुल लागत लगभग 50 लाख रुपये है। वितरित किए गए सहायक उपकरणों में ई-स्कूटी, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल, बीटीई डिजिटल श्रवण यंत्र, टी.एल.एम. किट, चेयर/स्टूल कमोड सहित, बैसाखी, छड़ी, नी-ब्रेस, एल.एस. बेल्ट, व्हीलचेयर, सिलिकॉन फोम तकिया, स्वाइवलिंग कॉलर, स्पाइनल सपोर्ट बेल्ट एवं वॉकर आदि शामिल हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्धता कराकर उनके जीवन को सुगम बनाना, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना तथा समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है समारोह में मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख अरूण कुमार जायसवाल,अवधेश सिंह,आशिष रघुवंशी,प्रधान आशुतोष कुमार सिंह,अमन सिंह,जया सिंह,सीमा सिंह, सुजीत सिंह, अजीत सिंह, आनंद सिंह,डा पीउष यादव सहीत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संचालन पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा योगेन्द्र मिश्रा ने किया
पूरी ख़बरें देखें — News Update