प्रबोधनी एकादशी पर्व पर श्रद्धालुओं ने लगायी गंगा में आस्था की डुबकी -बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर स्नान करते श्रृद्धालु चहनिया, प्रबोधिनी एकादशी पर्व पर बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर शुक्रवार को दुर दराज से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां गंगा के आंचल में आस्था की डुबकी लगायी। वहीं घाट पर भीमसेन का पुजा अर्चना कर भिक्षुओं को दान दक्षिणा दिया।गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल अपने गंगा सेवको के साथ लोगो की सहायता करते रहे। प्रबोधिनी एकादशी जिसे उठावनी एकादशी के नाम से जाना जाता है।एक महत्वपूर्ण हिंदु त्योहार मा है जो भगवान विष्णु चार महीने की ब्रह्मांडीय नींद जागते हैं। कार्तिक मास में गंगा में स्नान दान को बेहद खास महत्व दिया गया है। आज के दिन तुलसी जी काविवाह किया जाताहै। इन्ही परम्पराओ का निर्वहन करते हुए बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं मां भागीरथी गंगा तट पर भारी संख्या में श्रृद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी। स्नान का सिलसिला भोर से ही शुरू हो गया। महिलाओं ने गंगा में स्नान के पश्चात मूली व बैगन गंगा में दान किया। वही घाट पर बने अस्थायी भीमसेन की पूजन अर्चन किया। वहीं श्रद्धालुओं स्नान के बाद बाजारों में गन्ना व सिंगाड़ा व फल की ल खरीदारी कर अपने घरों में तुलसी विवाह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया।
पूरी ख़बरें देखें — News Update