मानवाधिकार मीडिया
photo

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन जागरूकता कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Pawan Kumar • Reporter • Mainpuri • 🕐 20 Nov 2026, 07:28 PM

मैनपुरी 20 नवम्बर, 2026- जनपद में आम जनमानस को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट की कार्यप्रणाली से भली-भांति अवगत कराने तथा मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में आज ई.वी.एम. जागरूकता कार्यक्रम का शंुभारम्भ किया गया, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जन-भागीदारी को सशक्त बनाने, मतदाताओं को तकनीकी पारदर्शिता से जोड़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के सभी 06 तहसील मुख्यालयों और जिला मुख्यालय सहित कुल 07 स्थानों पर विशेष ई.वी.एम. जागरूकता केंद्र स्थापित किए गए हैं, इसी क्रम में आज जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में इस जागरूकता अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया, अभियान के पहले दिन कलेक्ट्रेट परिसर में अपने विभिन्न कार्यों और प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आए आम नागरिकों तथा फरियादियों को ई.वी.एम. के माध्यम से मतदान करने की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया इसके साथ ही परिसर में उपस्थित अधिवक्तागणों और विभिन्न विभागों के कर्मचारी को भी प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें मतदान प्रणाली की बारीकियों से अवगत कराया गया। श्री त्रिपाठी ने बताया कि जागरूकता केंद्रों पर आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जायेगा, प्रशिक्षण के दौरान यह स्पष्ट रूप से बताया जा रहा है कि जागरूकता केंद्रों पर रखी गई मशीनों में एक डमी बैलेट पेपर लगाया गया है, जिस पर किसी भी राजनीतिक दल या किसी प्रत्याशी का नाम अंकित नहीं है, केवल मतदान प्रक्रिया का अभ्यास कराया जा सके। उन्होनें कहा कि केंद्र पर तैनात प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वी.वी.पैट मशीनों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन करते हुए उपस्थित लोगों को व्यावहारिक रूप से यह सिखाया जा रहा है कि मतदान केंद्र पर जाकर मताधिकार किस प्रकार किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का सबसे महत्वपूर्ण पहलू मतदाताओं के विश्वास को सुदृढ़ करना है, इसके अंतर्गत नागरिकों को स्वयं बटन दबाकर मतदान करने का अभ्यास कराया जायेगा और यह भी दिखाया जायेगा कि मताधिकार के तुरंत बाद वह वीवीपैट की पारदर्शी खिड़की में दिखने वाली पर्ची के माध्यम से कैसे यह सत्यापित कर सकते हैं कि उनका मत उसी प्रत्याशी को पड़ा है, जिसे उन्होंने चुना है, इस प्रत्यक्ष अनुभव से आम नागरिकों में ईवीएम मशीनों की विश्वसनीयता के प्रति सकारात्मक संदेश पहुचेगा। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि इस पहल का मुख्य लक्ष्य आम जनमानस को ईवीएम की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करना और उनके मन से किसी भी प्रकार की भ्रांति या संदेह को दूर करना है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी 07 केंद्रों पर यह ईवीएम जागरूकता कार्यक्रम निरंतर संचालित रहेगा, यह अभियान आगामी निर्वाचन की औपचारिक घोषणा होने तक अनवरत रूप से संचालित रहेगा ताकि जनपद का प्रत्येक नागरिक, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाता और युवा निर्वाचन से पूर्व मतदान प्रक्रिया में पूरी तरह दक्ष हो सकें और मतदान प्रक्रिया के दौरान बिना किसी हिचकिचाहट के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2027 के दृष्टिगत् ईवीएम, वीवीपैट मशीनों से प्रशिक्षण एवं जागरूकता हेतु कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 31, तहसील सदर के कक्ष संख्या 06 तहसील भौगांव के कक्ष संख्या 04 तहसील किशनी के कक्ष संख्या 16 तहसील करहल के कक्ष संख्या 05 तहसील घिरोर के कक्ष संख्या 01 एवं तहसील कुरावली के कक्ष संख्या 02 समाज कल्याण कक्ष में प्रशिक्षण हेतु तहसील वार आवटिंत ईवीएम, वीवीपैट को सुरक्षित रखने हेतु स्ट्रॅाग रूम बनाया गया है आयोग के मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार उपरोक्त ईवीएम, वीवीपैट स्ट्रॉग रूम स्थापित कर आरक्षित किये गये है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनन्द, डिप्टी कलेक्टर अरविन्द कुमार सिंह, कलैक्ट्रेट के अनुभाग प्रभारियों सहित अधिवक्तागण, फरियादी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
11,310
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
11,37,498
Total Visitors