जमशेदपुर, झारखंड। जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू ने आज एग्रिको स्थित अपने आवासीय कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जमशेदपुर पूर्व विधानसभा की सोशल मीडिया टीम के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में सोशल मीडिया की भूमिका, टीम की सक्रियता और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों एवं जनसेवा से जुड़े प्रयासों को डिजिटल माध्यमों के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं सिद्धांतों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सोशल मीडिया टीम की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने, नियमित सक्रियता बनाए रखने तथा आम जनता तक सही और उपयोगी जानकारी पहुंचाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए आगामी दिनों में डिजिटल माध्यमों के बेहतर उपयोग और संगठित प्रयासों के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों एवं जनहित से जुड़े कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की कार्ययोजना पर मंथन किया।
पूरी ख़बरें देखें — News Update