महराजगंज। जिले के कोल्हुई पुलिस ने क्षेत्र में देखभाल और प्रार्थना पत्र की जांच के दौरान ग्राम महमूदपुर तिराहे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक दंपती को गिरफ्तार किया है। एस0 ओ0 अभय नारायण सिंह की अगुवाई में उपनिरीक्षक रमेश चंद्र वरुण हमराह टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान ग्राम महमूदपुर तिराहे से रीना उम्र करीब 24 और उसके पति धर्मवीर साहनी उम्र करीब 26 निवासी मैनहवा टोला महमूदपुर स्थानीय थाना को पकड़ लिए तलाशी में उनके कब्जे से दो पिपिया में भरी कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोल्हुई में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायलय को सुपुर्द कर दिए।इस दौरान उपनिरीक्षक रमेश चंद्र वरुण,l हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार सिंह, कांस्टेबल संजय यादव, कांस्टेबल आकाश खरवार तथा महिला कांस्टेबल आकांक्षा मिश्रा शामिल रहीं।
पूरी ख़बरें देखें — News Update