मानवाधिकार मीडिया
photo

JAMSHEDPUR : 26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस की एयर रेड एवं ब्लैक आउट मॉक ड्रिल

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 20 Nov 2026, 06:12 PM

उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश आपातकालीन चेतावनी से लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन और घायलों को चिकित्सा सहायता देने तक का होगा अभ्यास, सभी विभागों को समन्वय के साथ तैयारी पूरी करने का निर्देश जमशेदपुर, झारखंड। सिविल डिफेंस की ओर से आयोजित होने वाली एयर रेड एवं ब्लैक आउट मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर जिला उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीडीसी, एसडीओ समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 नवंबर को साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए विभिन्न गतिविधियों का व्यावहारिक अभ्यास किया जाएगा। इसमें एयर रेड की चेतावनी जारी करने, ब्लैक आउट की प्रक्रिया, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने, घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने तथा उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का अभ्यास शामिल होगा। उपायुक्त राजीव रंजन ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल, त्वरित प्रतिक्रिया और जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपातकालीन स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों और व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा अथवा आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन, पुलिस, सिविल डिफेंस और स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित एजेंसियों की तैयारी तथा आपसी समन्वय को परखना है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
11,310
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
11,37,498
Total Visitors