मानवाधिकार मीडिया

मैनपुरी में दिनदहाड़े युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा

Pawan Kumar • Reporter • Mainpuri • 🕐 20 Nov 2026, 03:35 PM

मैनपुरी। शहर के स्टेशन रोड पर गुरुवार दोपहर एक युवक को कथित तौर पर अगवा कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही दो भाइयों और उनके 5-6 अज्ञात साथियों पर तमंचे के बल पर अपहरण कर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना करहल क्षेत्र के ग्राम कांकन निवासी अभिषेक चौहान पुत्र शिव प्रताप सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 19 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 1:50 बजे वह अपनी दादी की तेरहवीं के किराने का भुगतान करने जा रहा था। आरोप है कि स्टेशन के पास देशी शराब के ठेके के सामने कमला टॉकीज मोड़ पर गांव के ही सुरजीत सिंह उर्फ बंटी, उसके भाई सचिन सिंह (पुत्रगण सुग्रीव सिंह) और सुरजीत के 5-6 अज्ञात रिश्तेदारों ने उसे घेर लिया। ज़्यादा जानें नए दोस्त बनाएं कॉलेज चुनें राजनीति समाचार पढ़ें राजनीतिक नक्शे देखें अभिषेक का आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार किया, फिर उसे जबरन हुंडई ऑरा कार में डालकर ले गए। रास्ते भर उसे पीटा गया और पावर बेल्ट से मारा गया। पीड़ित के मुताबिक, सुरजीत ने तमंचा निकालकर साथियों से कहा कि इसे बंबा किनारे सुनसान जगह ले चलो, आज इसे मारकर वहीं फेंक देंगे। तहरीर के अनुसार, आरोपी उसे बंबा किनारे एक सुनसान जगह ले गए और वहां भी मारपीट करते रहे। इसी दौरान आसपास जानवर चरा रहे लोग शोर-शराबा देखकर इकट्ठा होने लगे। मौका पाकर अभिषेक किसी तरह वहां से भाग निकला और अपनी जान बचाई। पीड़ित का कहना है कि अगर वह नहीं भागता तो आरोपी उसकी हत्या कर देते। उसने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्टेशन रोड पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आई और आनन-फानन में संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया। अब देखना यह है कि पुलिस आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
11,310
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
11,37,498
Total Visitors