मानवाधिकार मीडिया
photo

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के वंशजों का झाँसी में हुआ भव्य सम्मान, डॉ. संदीप सरावगी ने किया अभिनंदन

Ujendra Patel • Deputy Bureau Chief • Jhansi • 🕐 20 Nov 2026, 03:20 PM

झाँसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की कर्मभूमि झाँसी में उनकी जयंती के अवसर पर एक भावुक और गौरवपूर्ण क्षण देखने को मिला। महारानी लक्ष्मीबाई के वंशज योगेश अरुण राव अपने परिवार के साथ झाँसी पहुंचे, जहां उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर इतिहास की गौरवशाली विरासत और वर्तमान पीढ़ी के बीच एक विशेष जुड़ाव देखने को मिला। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर एवं वर्तमान में नागपुर (महाराष्ट्र) में निवासरत योगेश अरुण राव, उनकी धर्मपत्नी प्रीति योगेश राव, पुत्र प्रियेश योगेश राव और पुत्री धनिका योगेश राव का डॉ. संदीप सरावगी द्वारा तिलक एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत पूरे परिवार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा स्मृति चिह्न के रूप में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा भेंट की गई। इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने महारानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, शौर्य, राष्ट्रप्रेम और सर्वोच्च बलिदान का उल्लेख करते हुए कहा कि रानी लक्ष्मीबाई केवल झाँसी की ही नहीं, बल्कि संपूर्ण देश की गौरवशाली विरासत हैं। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने, स्वाभिमान के साथ जीने और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा। झाँसी उनकी कर्मभूमि रही है और यहां की मिट्टी में आज भी उनकी वीरता और बलिदान की गाथाएं जीवंत हैं।वहीं महारानी लक्ष्मीबाई के वंशजों ने डॉ. संदीप सरावगी के सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य करना अपने आप में सराहनीय है।कार्यक्रम ने झाँसी की ऐतिहासिक पहचान और महारानी लक्ष्मीबाई की गौरवशाली विरासत को एक बार फिर जीवंत कर दिया। यह सम्मान समारोह केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि उस महान वीरांगना के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का भावपूर्ण अवसर बना, जिनका नाम भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। इस अवसर पर संदीप नामदेव, भूरी देवी, नेहा, प्रमेन्द्र, बसंत गुप्ता, सुशांत गुप्ता, राजू सेन एवं धर्मेंद्र खटीक नीतू रसकेंद्र, दीपक रहीस। सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
11,310
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
11,37,498
Total Visitors