मानवाधिकार मीडिया
photo

JAMSHEDPUR : जिला उपायुक्त ने जैप-6 ग्राउंड में ट्रायल रन का किया निरीक्षण

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 20 Nov 2026, 02:19 PM

शारीरिक दक्षता जांच की तैयारियों का लिया जायजा, पारदर्शी और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया सुनिश्चित करने का दिया निर्देश जमशेदपुर, झारखंड। होमगार्ड नव नामांकन प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने सिदगोड़ा स्थित जैप-6 ग्राउंड में आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता जांच की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्थल पर आयोजित ट्रायल रन का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शारीरिक दक्षता जांच के सफल एवं व्यवस्थित संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चयन प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए तथा इसमें पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती जाए। उपायुक्त ने अधिकारियों को अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और परीक्षा संचालन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया, ताकि नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि होमगार्ड नव नामांकन में चयन प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। जिला प्रशासन के अनुसार, होमगार्ड नव नामांकन के तहत शारीरिक दक्षता जांच की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। तिथि की घोषणा के बाद अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
11,310
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
11,37,498
Total Visitors