मानवाधिकार मीडिया

रुदौली के डाक बंगले में राष्ट्रवाद गोष्ठी का हुआ आयोजन

संदीप यादव • चीफ कोऑर्डिनेटर • Ayodhya • 🕐 20 Nov 2026, 09:29 AM

सनातन की मजबूती के लिए जात-पात से ऊपर उठकर एकजुट हों हिंदू: पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ रुदौली के डाक बंगले में राष्ट्रवाद संगोष्ठी का हुआ आयोजन संदीप यादव अयोध्या राष्ट्रवाद संगोष्ठी में प्रखर वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने बृहस्पतिवार को डाक बंगले में आयोजित सनातन धर्म को मानने वालों से जात-पात के भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जाति की पहचान घर तक सीमित रहनी चाहिए। घर से बाहर निकलते ही सभी की पहचान सनातनी हिंदू के रूप में होनी चाहिए। आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें देश के इतिहास, संविधान और वास्तविक तथ्यों की जानकारी देना जरूरी है। अपने संबोधन में कुलश्रेष्ठ ने रुदौली लोकप्रिय विधायक रामचंद्र यादव की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें बताया गया कि इस क्षेत्र में कई विधायक हैं, लेकिन उनके बीच एक ऐसे बहादुर विधायक हैं, जो सनातन की बात करने का साहस रखते हैं। इसके लिए उन्होंने विधायक का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा सच बोलने और तथ्यों के आधार पर लोगों तक जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते हैं। समाज को एकतरफा बातें सुनकर चुप नहीं रहना चाहिए। किसी वक्ता की बात गलत लगे तो सवाल पूछने का अधिकार सभी को है। वंदे मातरम के मुद्दे पर उन्होंने सवाल उठाया कि 15 अगस्त 1947 को संसद में पूरा वंदे मातरम गाया गया था तो बाद में इसे अधूरा क्यों कर दिया गया। उन्होंने अपने संबोधन में दावा किया कि वर्ष 1947 में कुछ लोगों की आपत्ति के बाद वंदे मातरम की पंक्तियों को सीमित करने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को उन्होंने लगातार सार्वजनिक मंचों पर उठाया और ऐतिहासिक दस्तावेजों के आधार पर अपनी बात रखी। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री की कैबिनेट बैठक में भी इस विषय पर सवाल उठाया गया। उन्होंने कहा कि सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए सांसद या विधायक होना जरूरी नहीं है। आम नागरिक भी अपनी बात सरकार तक पहुंचा सकता है। शंकराचार्य परंपरा का जिक्र करते हुए कुलश्रेष्ठ ने सवाल उठाया कि जब देश में चार प्रमुख शंकराचार्य पीठ हैं तो दस शंकराचार्य कैसे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति जाति और मजहब के आधार पर नहीं, बल्कि ईमानदारी, बहादुरी और राष्ट्र के प्रति समर्पण के आधार पर होनी चाहिए। केवल सरकार से अपेक्षा करने के बजाय प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। वहीं विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्र और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता जरूरी है। नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं से जोड़ने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखर वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ, विधायक रामचंद्र यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस दौरान विधायक पुत्र आलोक चंद्र यादव, मां कामाख्या धाम नगर पंचायत चैयरमेन शीतला प्रसाद शुक्ला, तेज तिवारी, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुमन पासवान, श्याम बाबू कसौधन, राज किशोर सिंह, रामराज लोधी, पंकज शर्मा सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
23,343
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
10,94,913
Total Visitors