बलुआ में गंगा आरती मंच लगाने का कार्य शुरू देव दीपावली गंगा महोत्सव की तैयारी शुरू बलुआ पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर मंच लगाते गंगा सेवा समिति के सदस्य चहनिया, बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट गंगा तट पर धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन गंगा महोत्सव देव दीपावली की तैयारियों को लेकर गंगा सेवा समिति के प्रमुख सदस्यों ने कमर कस ली है। गुरुवार की सुबह समिति के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने गंगा घाट पर पहुंचकर गंगा आरती मंच लगाने का समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने कार्य शुरू कराया। इस दौरान सदस्यों ने स्वयं श्रमदान करते हुए मंच की संरचना तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गंगा तट पर आरती मंच स्थापित करने के लिए लोहे के मजबूत खंभे लगाए गए तथा उन्हें आपस में जोड़कर आकर्षक सजावट की व्यवस्था की जा रही है। मंच के ऊपरी हिस्से को रंग-बिरंगे फूलों और झालरों से सजाया जा रहा है।गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल के नेतृत्व में समिति के प्रमुख सदस्यों द्वारा कराया जा रहा है। कहा कि सदस्यों का यह सामूहिक प्रयास समिति की एकजुटता, समर्पण और गंगा सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। गंगा सेवा समिति द्वारा यह आयोजन का उद्देश्य पश्चिम वाहिनी गंगा घाट की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान को और अधिक मजबूत करना है। समिति द्वारा समय-समय पर गंगा स्वच्छता, गंगा आरती, धार्मिक आयोजनों एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जनभागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करती रही है। गंगा सेवा समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों से भी गंगा घाट के धार्मिक एवं सांस्कृतिक विकास में सहयोग करने की अपील की है। आगामी 24 नवंबर को देव दीपावली का आयोजन होने वाला है।
पूरी ख़बरें देखें — News Update