मानवाधिकार मीडिया
photo

JAMSHEDPUR : किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने में तेजी लाएं अधिकारी, जिला उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 19 Nov 2026, 08:46 PM

किसान क्रेडिट कार्ड और मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण का लक्ष्य समय पर पूरा करने पर जोर, स्थापना दिवस पखवाड़ा में लगेगा जिला स्तरीय किसान मेला जमशेदपुर, झारखंड। जिले में कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से जिला उपायुक्त राजीव रंजन एवं उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं अन्य संबद्ध विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए इनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में उपायुक्त ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें कृषि कार्यों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। किसान मेले के आयोजन की तैयारी झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत जिला स्तरीय किसान मेला आयोजित करने का निर्देश दिया गया। मेले के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत खेती, सरकारी योजनाओं एवं कृषि से जुड़ी नई संभावनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। महिला समूहों को मिलेगा आजीविका का नया अवसर बैठक में महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विशेष पहल करने की बात कही गई। उपायुक्त ने महिला समूहों को मशरूम उत्पादन, अरहर एवं सरसों की खेती तथा मधुमक्खी पालन जैसी गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया, ताकि ग्रामीण महिलाओं के लिए आय के नए स्रोत विकसित हो सकें और उनकी आजीविका मजबूत हो। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसानों और ग्रामीण परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
3,774
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
10,75,344
Total Visitors