विधायक सोमेश सोरेन एवं जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने बांटी परिसंपत्तियां विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभुकों को सौंपे गए परिसंपत्ति एवं स्वीकृति पत्र जमशेदपुर धालभूमगढ़, झारखंड। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर धालभूमगढ़ में गृह प्रवेश सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन एवं जिला उपायुक्त राजीव रंजन सहित जिले के विभिन्न पदाधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर अबुआ आवास योजना के तहत 15 लाभुकों को नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश कराया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लाभुकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके नए घर में सुखमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों एवं स्वीकृति पत्रों का वितरण भी किया गया। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद एवं योग्य लोगों तक पहुंचाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहयोग प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में विधायक सोमेश सोरेन, उपायुक्त राजीव रंजन एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने लाभुकों से संवाद किया और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से आवास एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों को लाभान्वित किया गया।
पूरी ख़बरें देखें — News Update