मानवाधिकार मीडिया
photo

JAMSHEDPUR : मानगो में पेयजल व्यवस्था होगी और बेहतर, पांच क्षेत्रों में इंटरकनेक्टिंग पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 19 Nov 2026, 06:27 PM

मेयर सुधा गुप्ता ने नारियल फोड़कर किया कार्य का विधिवत शुभारंभ, हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ जमशेदपुर झारखंड। मानगो नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने और लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। गुरुवार को नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में इंटरकनेक्टिंग पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता ने नारियल फोड़कर विधिवत रूप से किया। इस योजना के तहत मानगो के वार्ड संख्या 2 स्थित समता नगर, वार्ड संख्या 22 के बागान शाही, वार्ड संख्या 25 के बच्चे खान रोड, वार्ड संख्या 2 में मस्जिद के समीप तथा वार्ड संख्या 1 के गुलजार बाग मुख्य सड़क पर इंटरकनेक्टिंग पाइपलाइन बिछाई जाएगी। पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था बेहतर होने,पानी का दबाव बढ़ने और घरों तक पर्याप्त पेयजल पहुंचाने में मदद मिलने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र के हजारों परिवारों को लाभ मिलने की संभावना है। इस अवसर पर महापौर सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को नियमित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। लंबे समय से चली आ रही पेयजल संबंधी समस्याओं का समाधान करने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि मानगो में बुनियादी नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना और आम जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान करना उनकी प्रतिबद्धता है। विकास योजनाओं को धरातल पर उतारकर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना ही नगर निगम का उद्देश्य है। महापौर ने स्थानीय नागरिकों से भी विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की, ताकि योजनाओं को समय पर और बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
3,774
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
10,75,344
Total Visitors