मानवाधिकार मीडिया
photo

मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का भाजपा पर बड़ा हमला

Pawan Kumar • Reporter • Mainpuri • 🕐 19 Nov 2026, 06:11 PM

मैनपुरी समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने बुधवार को भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राम का चंदा लूटने वाले अब कृष्ण का चंदा लूटने की तैयारी कर रहे हैं। सांसद ने राहुल गांधी के फोन टैपिंग मामले को गंभीर बताते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एसआईआर, मथुरा की राजनीति और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए फोन टैपिंग करा रही है।समाचार पढ़ें सांसद डिंपल यादव अपनी पुत्री अदिति के साथ ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव के गांव गुजूपुर स्थित आवास पर आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थीं। वहां ब्लॉक अध्यक्ष के परिवार की प्रीती देवी ने उनका स्वागत किया। भाजपा पहले भी कर चुकी है ऐसे काम” इस दौरान सांसद ने कहा कि भाजपा द्वारा इस तरह का काम किया जाना कोई नई बात नहीं है, पार्टी पहले भी ऐसा कर चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों से देश की जनता परेशान है। निजीकरण, चुनाव आयोग और पेपर लीक पर सवाल डिंपल यादव ने कहा कि देश में निजीकरण को बढ़ावा देकर सरकारी नौकरियां खत्म की जा रही हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके खिलाफ उठे सवालों के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के बाद अब वोटों की गिनती और नाम हटाने की प्रक्रिया चल रही है। सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार के पास वेतन और पेंशन देने के लिए पर्याप्त राजस्व नहीं है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं और शिक्षामित्रों की मांगों पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मुरझा रहा है भाजपा का कमल” मथुरा की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए सांसद ने कहा कि भाजपा का कमल अब मुरझा रहा है, इसलिए फूल खिलाने के लिए राधे मां का नारा दिया जा रहा है

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
3,774
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
10,75,344
Total Visitors