मानवाधिकार मीडिया
photo

छठ पूजा पर दिखा अनोखा राजनीतिक समर्पण हाथ में अखिलेश यादव की तस्वीर लेकर युवती ने गंगा में दिया अर्घ्य, मुख्यमंत्री बनने की मांगी मन्नत टांडाकला में पूर्व मुख्यमंत्री का तस्वीर लिए गंगा में खड़ा होकर मन्नत मांगती कुतुल प्रजापति चहनिया,

VINEET GUPTA • Buro chief Chandauli • Chandauli • 🕐 19 Nov 2026, 08:42 AM

छठ पूजा पर दिखा अनोखा राजनीतिक समर्पण हाथ में अखिलेश यादव की तस्वीर लेकर युवती ने गंगा में दिया अर्घ्य, मुख्यमंत्री बनने की मांगी मन्नत टांडाकला में पूर्व मुख्यमंत्री का तस्वीर लिए गंगा में खड़ा होकर मन्नत मांगती कुतुल प्रजापति चहनिया, लोक आस्था के महापर्व डाला छठ के दौरान टांडा कलां में एक युवती की अनोखी मन्नत और राजनीतिक समर्पण पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुतुल प्रजापति का मंगलवार को वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव की निवासी कुतुल प्रजापति ने टांडा कलां स्थित गंगा घाट पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर हाथ में लेकर पवित्र गंगा जल में खड़े होकर सूर्य देव और छठी मइया की पूजा-अर्चना की। घाट पर मौजूद अन्य श्रद्धालुओं के बीच युवती का यह अंदाज कौतूहल का केंद्र रहा। पूजा के उपरांत कुतुल प्रजापति ने बताया कि उन्होंने छठी मइया से विशेष मन्नत मांगी है कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बने और अखिलेश यादव पुनः प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें। ग्रामीणों के अनुसार, कुतुल प्रजापति अपने ग्राम सभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की विचारधारा का खुलकर समर्थन करती हैं और पार्टी के प्रति निस्वार्थ भाव से सक्रिय रहती हैं। छठ घाट पर नेता की तस्वीर के साथ अर्घ्य देने की यह घटना अब सोशल मीडिया और स्थानीय गलियारों में भी खूब सुर्खियां बटोर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
45,487
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
10,37,157
Total Visitors