मानवाधिकार मीडिया
photo

सूरत के सचिन जीआईडीसी (Sachin GIDC) क्षेत्र में होजीवाला रोड पर स्थित कालिका साड़ी कंपनी में 18 नवंबर, 2026 की देर रात भीषण आग लग गई।

Rishi Kaushal • District Reporter • Surat • 🕐 19 Nov 2026, 02:46 AM

ब्रेकिंग न्यूज़ | सूरत सूरत के सचिन GIDC स्थित होजीवाला रोड पर कालिका साड़ी कंपनी में 18 नवंबर की देर रात भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में भारी मात्रा में कपड़ा और साड़ियां रखी होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें 4 मंजिलों तक पहुंच गईं। सूचना मिलते ही 5 से अधिक दमकल गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल किसी जनहानि की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
45,487
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
10,37,157
Total Visitors