अतर्रा (बांदा)। जिस कोतवाली में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली जाती है, उसी परिसर स्थित मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमाएं खंडित किए जाने की घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई। मंगलवार रात अज्ञात व्यक्ति ने पीपल के पेड़ के नीचे स्थापित हनुमान जी, भगवान शंकर सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों को तोड़कर इधर-उधर फेंक दिया। बुधवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे लोगों ने यह दृश्य देखा तो स्तब्ध रह गए। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई कोतवाली परिसर में पीपल के वृक्ष के नीचे बने मंदिर में नगर और आसपास के श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। बुधवार सुबह मंदिर पहुंचे लोगों को हनुमान जी की प्रतिमा के टुकड़े मंदिर स्थल से दूर पड़े मिले। भगवान शंकर की प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त थी, जबकि अन्य मूर्तियां भी टूटी हुई अवस्था में मिलीं। परिसर के भीतर हुई इस घटना की जानकारी फैलते ही लोगों ने नाराजगी जताई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार राय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त करने वाले व्यक्ति की पहचान करने तथा उसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार राय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त करने वाले व्यक्ति की पहचान करने तथा उसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। मंदिर में पूजा-पाठ कराने वाले पंडित रुद्रदत्त बाजपेई और बांदा रोड स्थित सुदामा स्वीट के प्रोपराइटर राजकुमार गुप्ता ने बताया कि सुबह मंदिर पहुंचने पर सभी प्रतिमाएं टूटी मिलीं। उन्होंने आशंका जताई कि किसी मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने इस कृत्य को अंजाम दिया होगा। साथ ही मंदिर में नई प्रतिमाओं की स्थापना के लिए सहयोग देने की बात कही प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार राय ने बताया कि मंगलवार रात अज्ञात व्यक्ति ने प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया है। उसकी पहचान के लिए जानकारी जुटाई जा रही है। मंदिर में नई प्रतिमाएं स्थापित कराने की व्यवस्था भी की जा रही है।
पूरी ख़बरें देखें — News Update