मानवाधिकार मीडिया
photo

श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास ने सुदामा चरित्र, कंस वध और अन्य प्रसंगों का वर्णन किया।

Umang gupta • Tahseel repotar • Banda • 🕐 18 Nov 2026, 09:05 PM

उमंग गुप्ता आशीष बाबा तहसील अतर्रा अति प्राचीन धाम गौरा बाबा धाम में चल रही कथा के अंतिम दिन आचार्य श्री रजनीश शरण जी महाराज ने सुदामा चरित्र का किया वर्णन गौरा बाबा मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद भागवत कथा में सातवें दिन बुधवार को अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य श्री रजनीश शरण जी महाराज ने विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया। जिसमें उन्होंने कुब्जा प्रसंग, कंस वध, गोपियों का श्रीकृष्ण के प्रति स्नेह आदि प्रसंगों का वर्णन किया इसके बाद सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए श्रीकृष्ण-सुदामा मित्रता पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि विश्व में भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता जैसी दूसरी मित्रता किसी में देखने को नहीं मिलती भगवान श्रीकृष्ण ने अपने परमसखा सुदामा का हर हाल में साथ दिया और जब सुदामा अपनी पत्नी के कहने पर उनके पास द्वारका पहुंचे तो नंगे पांव ही उन्हें लेने के लिए पहुंच गए भगवान श्रीकृष्ण ने मित्रता के बंधन में बंधकर ही गरीब सुदामा के पैर धोऐ और दो मुठ्ठी चावल के बदले दो लोक का वैभव प्रदान कर दिया कथा व्यास ने कहा कि जब तक संबंधों व रिश्तों में विश्वास और निस्वार्थ भाव नहीं होगा तब तक उनकी बुनियाद और भविष्य मजबूत नहीं होगा इस अवसर पर आदि मौजूद रहे कल्लू प्रसाद गुप्ता सुनीता देवी गुप्ता अनसुइया देवी गुप्ता सुमन देवी गुप्ता राम जी गुप्ता लखन जी गुप्ता भरत जी गुप्ता आचार्य शिष्य अनूप कुमार गुप्ता आचार्य शिष्य आशीष गुप्ता आचार्य शिष्य लवलेश गौतम भाजपा से विधानसभा सभा उम्मीदवार पन्ना लाल कोरी व्यापार मंडल अध्यक्ष अवधेश गुप्ता सतेन्द्र मिश्रा पिंटू द्विवेदी दीपक गुप्ता राकेश कुमार गुप्ता रत्नेश गुप्ता गुड्डा भईया जय टेंट अंकुश श्रीवास्तव टिंकू साथ सैकड़ों भक्तों ने कथा का रसपान किया आदि

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
45,487
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
10,37,157
Total Visitors