मानवाधिकार मीडिया
photo

गोवर्धन पूजा प्रसंग सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु, कथावाचक संजय मिश्रा ने दिया भक्ति और अहंकार त्याग का संदेश

Manoj Sharma • रिपोर्टर • Lucknow • 🕐 18 Nov 2026, 08:10 PM

सवायजपुर (हरदोई)। सवायजपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान राष्ट्रीय वक्ता एवं कथावाचक संजय मिश्रा जी ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए गोवर्धन पूजा प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत धारण करने की लीला का प्रसंग सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथाव्यास संजय मिश्रा जी ने गोवर्धन पूजा प्रसंग के माध्यम से बताया कि भगवान अपने भक्तों के उद्धार और उनकी रक्षा के लिए कुछ भी कर सकते हैं। वहीं, अहंकार करने वाले व्यक्ति का अहंकार भगवान अवश्य नष्ट करते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को भक्ति, प्रेम, समर्पण और विनम्रता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु पूरी तन्मयता से कथा का श्रवण करते रहे। इस अवसर पर अरुण कुमार सिंह, अंबिकेश, निखिल एवं वैभव सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
45,487
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
10,37,157
Total Visitors