मानवाधिकार मीडिया
photo

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजित धन्यवाद सभा में किया शक्ति प्रदर्शन मारूफपुर में आयोजित धन्यवाद सभा कलाकारों का सम्मान करते आयोजक गण

VINEET GUPTA • Buro chief Chandauli • Chandauli • 🕐 18 Nov 2026, 06:35 PM

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजित धन्यवाद सभा में किया शक्ति प्रदर्शन मारूफपुर में आयोजित धन्यवाद सभा कलाकारों का सम्मान करते आयोजक गण चहनियां। युवा शक्ति संघ के बैनर तले स्नातक विधान परिषद के पूर्व प्रत्याशी सुनील यादव के नेतृत्व में बुधवार को मारूफपुर स्थित रामलीला मैदान रामशाला परिसर में धन्यवाद सभा का आयोजन हुआ। जिसमें आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को सुनने देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। वाराणसी स्नातक विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे सुनील यादव अपनी हार के बावजूद अपने पक्ष में मतदान करने वाले और हौसला आफजायी करने वाले समर्थकों को धन्यवाद देने के लिए बुधवार को एक धन्यवाद सभा का आयोजन कर शक्ति प्रदर्शन किया। जिसमें कई नामी गिरामी कलाकारों शिल्पा भारती, छोटू छलिया, मदन मुरारी यादव, राहुल यादव, सर्वेश यादव आदि ने अपने गीतों के माध्यम से सभा में समा बाँध दिया। इन कलाकारों को देखने सुनने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई वक्ताओं ने अपने ओजस्वी भाषणों से युवा शक्ति संघ के कार्यकर्त्ताओं का उत्साह बर्धन किया। इस दौरान सुनील यादव ने जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजनीति में हार जीत लगी रहती है। मैं हारकर भागने वालों में नहीं हूँ। मैं आपके बीच रहकर आप की सेवा करता रहूँगा। अन्याय अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करता रहूँगा। विशेष रूप से सकलडीहा में सक्रिय रहकर लोगों के सुख दुःख में भागीदार बनता रहूँगा। इस दौरान मुख्य रूप से विनोद यादव, उपेंद्र यादव, शौकत अली, अभय यादव, अमरजीत यादव, अजीत यादव, अनिल यादव, अवनीश यादव, विकास यादव गोलू सहित हजारों लोग उपस्थित रहे। संचालन समशेर सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सुनील यादव ने किया।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
45,487
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
10,37,157
Total Visitors