मानवाधिकार मीडिया
photo

धान उपार्जन केंद्र करूपान में पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का किया गया शुभारंभ जनप्रतिनिधियों ने किसानों का किया स्वागत, शासन की समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था से किसानों में उत्साह

Deviprasad • State Head Chattisgarh • Mungeli • 🕐 18 Nov 2026, 06:08 PM

मुंगेली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो गया है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में जिले के 113 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। इसी कड़ी में जिले के धान उपार्जन केंद्र करूपान में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किसानों का स्वागत कर धान खरीदी की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। धान खरीदी के शुभारंभ से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल रहा। किसानों ने शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीकांत भास्कर सहित जनपद सदस्य एवं समिति अध्यक्ष श्रीमती मंदाकिनी हुपेश साहू, नारायण जायसवाल, सरपंच श्रीमती राजेश्वरी रामकुमार मोहले, पूर्व जनपद सदस्य रामकुमार साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। उपस्थित अतिथियों ने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने उपार्जन केंद्र में किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और सुव्यवस्थित खरीदी प्रक्रिया बनाए रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर समिति प्रबंधक एवं धान खरीदी प्रभारी राजेश मिश्रा, बारदाना प्रभारी महेंद्र यादव साहू, ऑपरेटर दिलेश्वर साहू तथा बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
45,487
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
10,37,157
Total Visitors