मानवाधिकार मीडिया
photo

14 कोसी परिक्रमा में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए निःशुल्क प्राथमिक उपचार शिविर का आयोजन 6772 श्रद्धालुओं को वितरित की गई दवाएं

Fateh khan • संवाददाता • Ayodhya • 🕐 18 Nov 2026, 05:13 PM

शुजागंज अयोध्या। समर्पण उत्थान सोसायटी के सहयोग से इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, शाखा अयोध्या के प्रशिक्षित स्वयंसेवकों द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर विकास प्राधिकरण कार्यालय के निकट श्रद्धालुओं की सेवा के लिए निःशुल्क प्राथमिक उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला कमांडेंट, होमगार्ड (IPS) राघवेंद्र शुक्ल ने फीता काटकर एवं श्रद्धालुओं को दवाएं वितरित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत एवं अभिनंदन किया।मुख्य अतिथि राघवेंद्र शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि समर्पण उत्थान सोसायटी एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा लगातार कई वर्षों से 14 कोसी परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए निःशुल्क प्राथमिक उपचार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह अत्यंत सराहनीय एवं पुनीत कार्य है। उन्होंने सोसायटी के सभी सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विशिष्ट अतिथि निरीक्षक रंजीत सिंह यादव ने कहा कि सोसायटी जनपद भर में सेवा भाव के साथ बढ़-चढ़कर सामाजिक कार्यों में सहभागिता करती है। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए इस प्रकार का शिविर आयोजित करना अत्यंत सराहनीय कार्य है। शिविर के माध्यम से लगभग 6,772 श्रद्धालुओं को दर्द निवारक एवं पेट संबंधी दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया, जबकि 137 श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के अंतर्गत मरहम-पट्टी की सुविधा प्रदान की गई। इस प्रकार हजारों श्रद्धालुओं को परिक्रमा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सहायता उपलब्ध कराई गई।इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, अयोध्या के चेयरमैन डॉ. अजय मोहन श्रीवास्तव एवं सचिव डिप्टी सी0एम0ओ0 डॉ0 संदीप शुक्ला के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समर्पण उत्थान सोसायटी के अध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, सचिव डॉ. मिश्रीलाल, प्रबंधक राकेश चंद्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ सदस्य अशोक कुमार विश्वकर्मा, जीत बहादुर लोधी, संजय गुप्ता करुणाकर पांडेय, मिथिलेश कुमार, दिव्या सिंह, गीता लक्ष्मी, नीलम, मनोज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
45,487
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
10,37,157
Total Visitors