मानवाधिकार मीडिया
photo

JAMSHEDPUR : बिष्टुपुर-आदित्यपुर गोलचक्कर पुल के पास स्कूली बच्चों से भरे CNG ऑटो में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे बच्चे

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 18 Nov 2026, 04:19 PM

समय रहते ऑटो से बाहर निकाले गए सभी बच्चे, बड़ा हादसा टला; आग में बच्चों के स्कूल बैग भी जलकर हुए राख जमशेदपुर, झारखंड। बिष्टुपुर-आदित्यपुर गोलचक्कर पुल के पास बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे एक सीएनजी ऑटो में अचानक भीषण आग लग गई। ऑटो में कई बच्चे सवार थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सड़क पर हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि आग फैलने से पहले ही ऑटो में सवार बच्चों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग इतनी भयावह थी कि ऑटो में रखे बच्चों के स्कूल बैग भी इसकी चपेट में आ गए और जलकर राख हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सुबह के समय स्कूली बच्चों से भरे वाहन में आग लगने की घटना ने बच्चों की सुरक्षा और स्कूली वाहनों की नियमित जांच पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। राहत की बात यह रही कि सभी बच्चे समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
45,487
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
10,37,157
Total Visitors